फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   keshav,bjp youth summit

सपा राज में गुंडों से पुलिस भी डरती है: मौर्य

Fri, 25 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 25 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
keshav,bjp youth summit
bjp logo
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने युवा सम्मेलन के जरिए नौजवानों में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में सपा राज में गुंडों से पुलिस भ्‍ाी डरती है। प्रदेश को परिवारवाद, भ्रष्टाचार वाद, गुंडाराज, माफियाराज से मुक्त करने का अब वक्त आ गया है। प्रदेश में अब विकासवाद और राष्ट्रवाद चलेगा। नौजवानों आपके अंदर जो आक्रोश है वह विधानसभा चुनाव में ईवीएम में कमल के फूल का बटन दबा कर निकाल देना। 
विज्ञापन


 साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री जब विदेेशों में भाषण देते है तो उन्हें सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती हैं। उन्होंने ढाई साल में विश्व में भारत की पहचान बनाई है।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को झनकपुरी में नेशनल हाईवे स्थित मैदान पर आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की वापसी नहीं होगी। दोनों दल प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सपा के शासन में गुंडे और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पुलिस इनसे डरने लगी है। जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी है तब से जमीन, दुकान, पर प्लाटों पर कब्जा किया जा रहा है। सपाइयों  का नारा खाली प्लाट हमारा है। सपा के गुंडे जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। जो पैसा सरकार के खजाने में जाना चाहिए वह रकम नेता और अफसरों के             खाते में जा रही है। सपा में लूटे  हुए पैसे को लेकर परिवार की लड़ाई चल रही है, अब क्यों परिवार एक हो रहा है। जनता यह सब जान रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सपा को सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सपा के शासन काल में गरीब और गरीब होता गया है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार से प्रदेश के विकास को मिलने वाली रकम भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिर्फ विज्ञापन के मुख्यमंत्री रह गए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। गुुंडे आपके सामने हाथ जोड़कर खड़े होंगे। सपा के गुुंडों ने जमीनों पर जो अवैध कब्जे किए हैं वह सब जमीनों को छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed