{"_id":"5dc99d7d8ebc3e5b1c706ac9","slug":"kartik-snan-gajraula-news-mbd328882311","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज, 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज, 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से नजर आ रहा तिगरीधाम मेले के केंद्र सदर चौक का विहंगम दृश्य।
- फोटो : GAJRAULA
तिगरीधाम (अमरोहा)। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा है। तिगरीधाम में करीब 17-18 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गंगा में स्नान के लिए उनके आने का सिलसिला जारी है। इस बार गंगा मेले में रिकार्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
सोमवार को भी तिगरीधाम में श्रद्धालुओं के उमड़े सैलाब के कारण मेला क्षेत्र छोटा पड़ गया। दिन-रात ट्रैक्टर-ट्राली आदि वाहनों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। सेक्टर 10, 11, 12, 13 और 14 भर जाने के बाद यहां डेरे लेकर आए श्रद्धालुओं ने मोहरका पट्टी गांव की दिशा में खेतों में ही डेरे लगा लिए। दूर-दूर तक खेतों में ट्रैक्टर-ट्राली और डेरे, तंबू ही दिखाई दे रहे है। यहां आए श्रद्धालु जल्द से जल्द अपने आशियाना तानकर गंगा की ओर जाते दिखाते दिए। मेला स्थल खचाखच भरा होने की वजह से काफी रौनक रही। उधर, गजरौला की दिशा से आ रहे वाहनों के कारण बंधे पर जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी इन वाहनों को मोहरका की ओर भेजते नजर आए। ट्रैक्टर वालों के पास भी वीआईपी पास होने के कारण पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्नान घाटों पर गूंजते रहे जयकारे
तिगरीधाम। सोमवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। सवेरे से देर शाम तक घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भीड़ का आलम यह था कि घाटों पर पांव तक रखने के लिए जगह भी नहीं थी। इस बार घाट काफी लंबे और जलस्तर सामान्य होने के कारण श्रद्धालुओं आनंदित है। वे काफी देर तक गंगा में अठ खेलियां कर रहे हैं। वहीं घाटों पर गंगा मैया के जयकारों की गूंज है।