फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kartik Amavasya: Took holy bath in Ganga

कार्तिक अमावस्या : गंगा में किया पावन स्नान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kartik Amavasya: Took holy bath in Ganga
गजरौला। कार्तिक अमावस्या पर ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पतित पावनी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। ब्राह्मणों, पुरोहिताें को दान दक्षिणा दी। गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

कार्तिक अमावस्या के दिन रोशनी का त्योहार दिवाली मनाया जाता है। पंडित गंगा शरण शर्मा व पंडित दयानंद शर्मा के मुताबिक कार्तिक माह भगवान विष्णु का माना जाता है। इस महीने में धार्मिक अनुष्ठान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। वह लंका पर विजय के बाद दिवाली के दिन अयोध्या में वापस आए। इसलिए दिवाली के दिन धार्मिक प्रवृत्ति के लोग गंगा में स्नान कर और पुरोहितों व ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाते हैं। पुण्य कमाने की लालसा लिए श्रद्धालु शनिवार की तड़के गंगा तट पर पहुंचे। सूर्य की किरण निकलने से पहले ही हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में स्नान शुरू कर दिया। गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने हवन, कथा आदि धार्मिक अनुष्ठान कराए। प्रसाद वितरण कर सुख समृद्धि की कामना की। तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed