फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwariyas will be monitored via 3,126 CCTV cameras in the district.

Amroha News: जिले में 3126 सीसीटीवी कैमरों से होगी कांवड़ियों की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will be monitored via 3,126 CCTV cameras in the district.
अमरोहा। 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। जिले से होकर गुजरने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी निगरानी, जोनल व्यवस्था, बैरियर, पिकेट और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की कार्ययोजना बनाई है। यात्रा के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए जिलेभर में 3126 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह ने बताया कि जनपद कांवड़ यात्रा को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। बरेली और मुरादाबाद मंडल के साथ-साथ बुलंदशहर समेत कई जनपदों के श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अमरोहा के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश और गोमुख से जल लेकर लौटने वाले कांवड़िए भी जिले से होकर गुजरते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना बड़ी चुनौती होती है।
विज्ञापन

-------------------
हाईवे पर 46 स्थानों पर 114 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
एसपी के अनुसार जिले में कुल 3126 सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। इनमें कांवड़ यात्रा को देखते हुए 187 प्रमुख स्थानों पर लगाए गए 394 कैमरों से मुख्य कांवड़ मार्गों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा हाईवे पर 46 स्थानों पर 114 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जा रहे हैं। वहीं अन्य कांवड़ मार्गों पर 141 स्थानों पर लगाए गए 280 कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे। सभी कैमरों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से लगातार की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
चार सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टर में बांटी गई जिम्मेदारी
कांवड़ यात्रा के दौरान प्रभावी निगरानी करने के लिए पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चार सुपर जोन, 10 जोन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन, जोन और सेक्टर के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर 41 बैरियर स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि 96 पिकेट और 144 अन्य ड्यूटी स्थल बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे किसी भी स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप किया जा सके।
----------------------
हाईवे पर रहेंगी 10 क्यूआरटी
हाईवे पर कांवड़ियों की सर्वाधिक आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। हाईवे पर 10 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेंगी, जो दुर्घटना, जाम, विवाद या अन्य किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। इन टीमों को संचार व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों से लैस किया गया है।
-----------------------
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में रहेगा सुरक्षा प्रबंधन
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी अखिलेश भदौरिया के हाथों में रहेगी। उनके निर्देशन में 5 पुलिस उपाधीक्षक, 12 थाना प्रभारी, 22 निरीक्षक और 154 उपनिरीक्षक विभिन्न मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 923 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी (पुरुष), 105 महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी तथा 125 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। आवश्यकता पड़ने पर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की भी तैनाती की जाएगी।

----------------------
इन प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे लाखों शिवभक्त
कांवड़ यात्रा के दौरान अमरोहा जनपद के कई प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार रहेंगे। इनमें ब्रजघाट-गजरौला-चौधरपुर-डिडौली-जोया होते हुए जाने वाला हाईवे सबसे व्यस्त रहेगा। इसके अलावा अमरोहा, अतरासी मार्ग, अमरोहा-जोया-हसनपुर मार्ग, अमरोहा-अतरासी-नौगावां सादात मार्ग, अमरोहा-बिजनौर मार्ग, गजरौला-धनौरा मार्ग तथा गजरौला-हसनपुर मार्ग से भी बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरेंगे।
------------------
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एसपी लखन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सीसीटीवी निगरानी, जोनल अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग, हाईवे क्यूआरटी की सक्रियता, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed