फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kanwar Yatra: Those going to Delhi-Lucknow be careful, Amroha district divided into four super zones

Kanwar Yatra:  दिल्ली-लखनऊ जाने वाले सावधान, चार सुपर जोन, 18 सेक्टर और 36 सब सेक्टर में बंटा अमरोहा जिला

Fri, 04 Jul 2025 05:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:49 PM IST
सार

Kanwar Yatra Traffic Plan: कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमरोहा पुलिस प्रशासन ने जिले को 4 सुपर जोन, 12 जोन, 18 सेक्टर और 36 सब सेक्टर में बांटा है। प्रमुख नौ जलाभिषेक स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। रूट डायवर्जन प्लान के तहत हर शुक्रवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Those going to Delhi-Lucknow be careful, Amroha district divided into four super zones
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अमरोहा पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिले को चार सुपर जोन-12 जोन, 18 सेक्टर और 36 सब सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन


इसके लिए सुपर जोन, जोन, सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं प्रशासन ने मुख्य रूप से जलाभिषेक वाले नौ मंदिरों को चिह्नित किया है। यहां भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


प्लान के तहत सावन के प्रत्येक शुक्रवार सुबह आठ बजे से सोमवार रात 8 बजे तक रोडवेज-निजी बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली व सभी तरह के मालवाहक वाहन बंद रहेंगे, जबकि प्रत्येक रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार शाम आठ बजे तक जीप, कार, पिकअप आदि छोटे वाहनों के संचालन पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से की जाएगी निगरानी
कांवड़ यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पूरे माह चलने वाली कांवड़ यात्रा में हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगा जल लेकर करीब छह लाखकेस ज्यादा शिवभक्त गंतव्य को लौटते हैं। अमरोहा जिले के साथ ही बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर समेत आसपास अन्य कई जिलों के शिवभक्त हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर जिले से गुजरेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यात्रा के मद्देनजर अमरोहा-बिजनौर, गजरौला-चांदपुर स्टेट हाईवे संग नेशनल हाईवे तक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अमरोहा नगर का वासुदेव तीर्थ मंदिर, बहलौलपुर गांव का शिव मंदिर, गजस्थल का शिव मंदिर, हसनपुर का शिवाला मंदिर, फूलपुर गांव का शिव मंदिर, बिजनौरा गांव का शिव मंदिर, आदमपुर का शिव मंदिर, कोकापुर का शिव मंदिर, मंडी धनौरा का पत्थरकुटी मंदिर और गजरौला का चाकेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है।

दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के सुरक्षित
प्रत्येक सोमवार को मंदिर और शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। इससे पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शिवभक्त गंगा जल लेने जाते हैं, जबकि कुछ भक्त लौटते हैं। इसके लिए हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के सुरक्षित रहेगी, जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहन चलेंगे। यह व्यवस्था पूरे महीने लागू रहेगी।

ये रहेगा डायवर्जन

  • पहला सोमवार 14 जुलाई को : डायवर्जन 11 जुलाई शुक्रवार सुबह 8 बजे से 17 जुलाई रात 8 बजे तक।
  • दूसरा सोमवार 21 जुलाई को : डायवर्जन 18 जुलाई शुक्रवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई रात 8 बजे तक।
  • शिवरात्रि 23 जुलाई को : डायवर्जन 18 जुलाई शुक्रवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई रात 8 बजे तक।
  • तीसरा सोमवार 28 जुलाई को : डायवर्जन 25 जुलाई शुक्रवार सुबह आठ बजे से 28 जुलाई की रात आठ बजे तक
  • चौथा सोमवार 4 अगस्त को : डायवर्जन एक अगस्त शुक्रवार सुबह 8 बजे से चार अगस्त रात 8 बजे तक।

23 जुलाई को शिवरात्रि
एएसपी ने बताया कि इस बार दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है, जबकि इसके दूसरे दिन 23 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए शिवरात्रि से पहले दूसरे सोमवार के लिए लागू किए जाने वाला रूट डायवर्जन प्लान 23 जुलाई की रात 8 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed