{"_id":"68ae22ca75fe20876d0656db","slug":"kanpur-electrician-dies-of-electrocution-while-working-in-under-construction-police-line-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146417-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निर्माणाधीन पुलिस लाइन में काम करते समय कानपुर के इलेक्ट्रीशियन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निर्माणाधीन पुलिस लाइन में काम करते समय कानपुर के इलेक्ट्रीशियन की करंट से मौत
Wed, 27 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन में काम करते समय कानपुर के इलेक्ट्रीशियन शुवांशु (21) की करंट लगने से मौत हो गई। साथ में काम कर रहे लोग उन्हें अस्पताल भी लेकर पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका। जानकारी पर पहुंचे परिजन मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया है।
इलेक्ट्रीशियन शुभांशु कानपुर के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के गांव चाचे निवासी अखिलेश पाल के बेटे थे। अमरोहा जोया रोड स्थित जमीन पर पुलिस लाइन का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब बिल्डिंगों में बिजली फिटिंग का काम कराया जा रहा है। शुवांशु भी बतौर इलेक्ट्रीशियन निर्माणाधीन पुलिस लाइन में काम कर रहे थे। सोमवार शाम काम करते समय करंट लगने से शुवांशु बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एसपी अमित कुमार आनंद व एएसपी अखिलेश भदोरिया ने भी मुआयना किया। अचेत अवस्था में शुवांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शुवांशु की करंट लगने से मौत हुई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजन शव को घर ले गए हैं। परिजनों को तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।