फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kalank katha, amroha

रिश्ता कलंकित करने वाले भाई को गांव से निकाला

Mon, 05 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 05 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
kalank katha, amroha
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
 आदमपुर थाने के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करने वाले भाई की करतूत सामने आने पर ग्राम पंचायत ने उसे मुंह काला कर के गांव में घुमाया और गांव में कभी न घुसने की शर्त के साथ बाहर निकाल दिया। इस घटना ने भाई ने अपनी सगी बहन से अवैध संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि संभल के किसी नर्सिंग होम में बहन ने बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को भी भाई ने पांच हजार रुपये में बेच दिया। ग्राम प्रधान ने पंचायत के फैसले की पुष्टि की है जबकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। 
विज्ञापन


बहन-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक किसान मर्डर केस में सजा काट रहा है। उसके जेल जाने के  कुछ दिन बाद ही उसकी बीमार पत्नी की भी मौत हो गई। पांच बच्चों में बड़ी बेटी की शादी के बाद अपनी ससुराल में रहती थी। तेईस वर्षीय नाई की दुकान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल का छोटा भाई दिल्ली में नौकरी करता है। घर  में बड़े भाइे के साथ बीस वर्षीय बहन के अलावा पांच साल का मासूम रहता है। चाचा-चाची पड़ोस में रहते थे। इस दौरान बड़ा भाई बहन का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इससे युवती गर्भवती हो गई।

 तीन दिन पहले उसेे प्रसव पीड़ा हुई तो भाई उसे चुपचाप संभल ले गया। एक निजी चिकित्सक के यहां  भर्ती करा दिया। यहां युवती ने एक लड़के को जन्म दिया। अपना पाप छुपाने के लिए भाई ने अस्पताल कर्मी से साठगांठ कर बच्चे को पांच हजार में बेच दिया गया।

शनिवार को घर पहुंचे बहन-भाई से चाचा ने पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। कड़ाई करने पर राज खुल गया। गांव में  पंचायत बैठा दी गई। फैसले के मुताबिक युवक का काला मुंह कर उसे पीटते हुए गांव में घुमाया गया। इसके बाद युवक का हुक्का पानी बंद कर गांव से भगा दिया गया।


थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौहान ने घटना, पंचायत और उसके फैसले की जानकारी से इनकार किया है। उनके मुताबिक कोई तहरीर  मिलती है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

अगर ऐसा हुआ है तो मामले का जांच कराई जाएगी। गांव में पुलिस भेजी जा रही है। दोषियों का बख्शा नहीं जाएगा।
उदय शंकर सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed