फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal encounter case Bullets fired at Sanghi three days ago when he testified

कैथल मुठभेड़ केस: गवाही देने पर तीन दिन पहले चलाई थीं सांघी में गोलियां, पांच हजार का इनामी है आरोपी गोलू

Sun, 29 Oct 2023 04:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक सांघी गांव निवासी विक्रम ने 25 अक्तूबर को सदर थाने में शिकायत दी थी कि सुबह साढ़े पांच बजे वह पशुओं को चारा डाल रहा था। दो युवक आए। बाहर बाइक पर मौजूद लड़के ने कहा, मारो इसको ही मारना है। युवकों ने उसके ऊपर एक-एक गोली चलाई।

विज्ञापन
Kaithal encounter case Bullets fired at Sanghi three days ago when he testified
गांव करोड़ा में घटना स्थल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गांव करोड़ा में शुक्रवार रात एसटीएफ रोहतक की टीम के साथ तीन बदमाशों की जो मुठभेड़ हुई। तीनों सांघी के रहने वाले हैं। तीन दिन पहले 25 अक्तूबर को तीनों ने पुराने केस में गवाही देने पर गांव के युवक विक्रम पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी कृष्ण पर सात, सागर पर दो व आकाश के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद एक आरोपी आकाश उर्फ गोलू को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही, जबकि कृष्ण व सागर फरार हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ रोहतक के पुलिस अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुख्ता सूचना मिली थी कि सांघी गांव में फायरिंग के बाद आरोपी कृष्ण, सागर व आकाश कैथल की तरफ फरार हुए हैं। एफटीएफ की टीम ने उनको दबोचने के लिए डेरा डाल लिया। दो दिन गहन छानबीन के बाद कैथल की सीआईए टीम को साथ लिया। मुठभेड़ में कैथल पुलिस के हवलदार को आरोपियों ने गोली मार दी। पुलिस 19 वर्षीय आकाश उर्फ गोलू को दबोचने में कामयाब रही। अभी कैथल पुलिस ही कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


गांव के युवक को दी थी धमकी, गवाही दी तो ठीक नहीं रहेगा
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक सांघी गांव निवासी विक्रम ने 25 अक्तूबर को सदर थाने में शिकायत दी थी कि सुबह साढ़े पांच बजे वह पशुओं को चारा डाल रहा था। दो युवक आए। बाहर बाइक पर मौजूद लड़के ने कहा, मारो इसको ही मारना है। युवकों ने उसके ऊपर एक-एक गोली चलाई। वह बुग्गी नीचे छुप गया। उसने ईंट उठाकर युवकों की तरफ फेंकी तो वे बाहर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ बाइक पर बैठकर भाग गए। विक्रम का कहना था कि 20-25 दिन पहले कृष्ण का पिता राजसिंह उसके घेर में आया था। बोल रहा था तुने कृष्ण के खिलाफ गवाही दी है। अच्छा नहीं किया। अपना ब्योत (वजूद) देख लेना। बच के रहना, तेरे को भी देखेंगे। रंजिश के चलते कृष्ण व दो अन्य युवकों आकाश व सागर ने राजसिंह के साथ योजना बनाकर उसके मारने के लिए गोलियां चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें...किस पर कितने केस हैं दर्ज
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सांघी गांव निवासी कृष्ण के खिलाफ सात केस हैं, सिसमें सबसे पहले 2012 में धोखाधड़ी का केस शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था। जमानत पर आने के बाद 2018, 2020, 2022 व 2023 में केस दर्ज हुई। तीन केस हत्या के प्रयास के हैं। वहीं, आकाश उर्फ गोलू व सागर सगे भाई हैं। गोलू के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं, जिसमें दो हत्या के प्रयास के हैं। जबकि सागर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के दो केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed