फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Journey started with general ticket, rail passengers expressed happiness

जनरल टिकट से यात्रा शुरू, रेल यात्रियों ने जताई खुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Journey started with general ticket, rail passengers expressed happiness
दैनिक रेली यात्री समिति ने साधारण रेल टिकट से यात्रा शुरू कर रहे लोगों का स्वागत किया। साथ ही जनरल टिकट से यात्रा शुरू होने पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को समिति अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और सरकार के एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों में साधारण टिकट शुरू करने पर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनकी समिति पिछले डेढ़ वर्ष से साधारण टिकट शुरू कराने के लिए पत्राचार कर रही थी। आज केंद्र सरकार की ओर से जनरल टिकट पर यात्रा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी सरकार ने मासिक पास की व्यवस्था शुरू नहीं की है। जिससे दैनिक यात्रियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि आज से पद्मावत, इंटर सिटी, नौचंदी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर यात्रा शुरू कर दी है। इस दौरान समर अब्बास, मुजाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed