{"_id":"61fd82440428204af86d3212","slug":"jewelery-worth-15-lakh-stolen-from-milk-trader-s-house-hasanpur-news-mbd417977182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध कारोबारी के घर 15 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध कारोबारी के घर 15 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
नगर में गुरुवार देर शाम बुधवार कारोबारी के बंद पड़े घर के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच पड़ताल की जा रही है। घटना से नगर के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
नगर के मोहल्ला कायस्थान में दूध कारोबारी अमित गुप्ता बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। वहां से उन्हें बाजार से कुछ सामान एवं ट्यूशन पढ़ने गई बेटी को वापस घर लाना था। इसी बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। बाजार में उन्हें काफी समय लग गया। करीब 8:00 बजे वापस घर पहुंचे। मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। ताला खोलने के बाद जैसे ही अंदर दाखिल हुए तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में सामान बिखरा हुआ था। देखकर होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने के कंगन, पाजेब, अंगूठी समेत करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए।
उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने एक पड़ोसी पर भी चोरी की वारदात को अंजाम देने का शक जताया है। पुलिस ने जानकारी मिलने पर मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।