{"_id":"62c27c691c0aa84bdf171dfa","slug":"jcbmechanic-died-in-rampur-and-elder-died-in-accidents-on-highway-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अमरोहा में हाईवे पर हादसों में रामपुर के जेसीबी मैकेनिक और गजरौला के बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अमरोहा में हाईवे पर हादसों में रामपुर के जेसीबी मैकेनिक और गजरौला के बुजुर्ग की मौत
Mon, 04 Jul 2022 11:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:06 AM IST
सार
पहला हादसा डिडौली कोतवाली इलाके के बुढ़नपुर में ओवरब्रिज के पास हुआ। गजरौला थाना इलाके के मोहल्ला सुनारों वाली गली संतनगर में मंगला सिंह का परिवार रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे पर अलग-अलग दो हादसों में रामपुर के जेसीबी मकैनिक और गजरौला के बुजुर्ग की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दोनों हादसे में वाहनों के चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पहला हादसा डिडौली कोतवाली इलाके के बुढ़नपुर में ओवरब्रिज के पास हुआ। गजरौला थाना इलाके के मोहल्ला सुनारों वाली गली संतनगर में मंगला सिंह का परिवार रहता है। 70 वर्षीय मंगला रविवार को अपनी बेटी की जेठानी के बेटे की बरात में पंडित नांगल थाना कटघर मुरादाबाद गए थे।
देर रात वह घर लौट लौटते समय हाईवे स्थित बुढ़नपुर में ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मंगला सिंह के परिवार में पांच बेटियां हैं। उनकी पत्नी का चार साल पहले देहांत हो चुका है। फिलहाल वह अपने भतीजे के साथ रहते थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में बाईपास पर हुआ। रामपुर जनपद में कैमरी थानाक्षेत्र के गांव उदयपुर में धर्मवीर सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा सोमपाल गंगवार जेसीबी का मैकेनिक था और स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता था। रविवार की रात सोमपाल गजरौला की तरफ से जेसीबी ठीक करके घर वापस लौट रहा था।

Trending Videos
इस दौरान वह बाइक पर सवार था। जैसे ही उसकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में बाईपास पर पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सोमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोमपाल को वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन रामपुर से अमरोहा पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमपाल दो भाइयों में बड़ा था। इस मामले में मृतक के मामा गंगाराम की तहरीर पर पुलिस में दिल्ली नंबर कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। रजबपुर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों हादसों की संबंधित थाना प्रभारियों ने पुष्टि की है।