फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   JCB went on illegal plating behind the collectorate

कलक्ट्रेट के पीछे अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
JCB went on illegal plating behind the collectorate
JCB went on illegal plating behind the collectorate - फोटो : JPNAGAR
बगैर नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। कलक्ट्रेट के पीछे रिंग रोड बाइपास में कई जगहों पर जेसीबी गरजी। रिंग रोड बाईपास में अलग अलग जगहों पर 33 बीघा जमीन से बाउंड्रीवॉल तोड़ा गया। कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के सख्ती के बाद विनियमित क्षेत्र हरकत में आया है। नोटिस जारी के बाद अब ध्वस्तीकरण अभियान शुरु कर दिया है। नियत प्राधिकारी-एसडीएम विजय शंकर ने गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम को तलब किया। नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी लेकर कलक्ट्रेट के पीछे रिंग रोड बाईपास स्थित महिला थाना की जमीन के पास पास पहुंचें। यहां पर दो बीघा जमीन से निर्माण ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया ने बताया कि कल्याणपुर रोड में सर्वेश सैनी के चार बीघा जमीन से अवैध प्लाटिंग को तोड़ा। वृद्धाश्रम के पास लक्ष्मण वाली मढ़ैया में उमेश ने आठ बीघा में अवैध प्लाटिंग किया गया था। यहां भी ध्वस्तीकरण अभियान चला। इसके साथ ही कल्याणपुरा बाईपास में नाला के पास कब्रिस्तान के पास पांच बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इसके बाद अवर अभियंता को लेकर हिल्टन इंटर कॉलेज के सामने पहुंचें यहां पर गिरधारी लाल के खेत में 12 बीघा में प्लाटिंग ध्वस्त कराया। इसके अलावा सामने के सड़क के दूसरे तरफ की तीन बीघा जमीन से प्लाटिंग ध्वस्त कराया। नायब तहसीलदार कृष्ण चौरसिया ने बताया कि बगैर नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराने के खिलाफ अभियान चलाया गया है। नक्शे की स्वीकृति नहीं मिलने पर ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed