{"_id":"6227b369495ed865c7511840","slug":"jawjaw-found-lying-in-the-bush-jpnagar-news-mbd421026586","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में पड़ा मिला जवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ी में पड़ा मिला जवजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना ब्याही मां ने जन्म देने के बाद नवजात को झाड़ी में फेंक दिया। नवजात के रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों मौके पर पहुंच गए। टीम ने बच्चे को अपनी निगरानी में ले लिया है।
यह मामला देहात थानाक्षेत्र के रफातपुरा गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास का है। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह झाड़ी से नवजात के रोने की आवाज सुनी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो एक नवजात कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा था। गांव के रहने वाले कृष्ण गोपाल चौहान ने मामले की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नवजात को झाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से सूचना मिलने के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। टीम ने बच्चों को अपनी निगरानी में ले लिया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि नवजात के माता-पिता की तलाश कर रहे हैं। नवजात एक बेटा है। यह भी हो सकता है कि बिन ब्याही मां द्वारा लोकलाज के चलते बच्चे के फेंक दिया हो।