फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Japan team provided lift and X-ray machine facility to old age home

जापान की टीम ने वृद्धाश्रम को दी लिफ्ट और एक्सरे मशीन की सुविधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Japan team provided lift and X-ray machine facility to old age home
गजरौला (अमरोहा) के लठीरा स्थित आश्रम में मशीन भेंट करते जापान के आर्थिक व विकास मंत्री साथ भाजपा व? - फोटो : JPNAGAR
गंगा पार बसे लठीरा एहतमाली में स्थित वृद्धाश्रम में यह बृहस्पतिवार अन्य दिनों से अलग था। वृद्धाश्रम में जापान के प्रतिनिधिमंडल ने न सिर्फ काफी वक्त गुजारा वृद्धों के इलाज में मदद के लिए एक्सरे मशीन समेत कुछ अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराईं। इस दौरान वृद्धाश्रम परिसर में दो लिफ्ट की सुविधा भी शुरू कराई गई, जिसको स्थापित करने का काम पिछले तीन माह से चल रहा था।
विज्ञापन

इस वृद्धाश्रम का संचालन संत हरदयाल एजुकेशनल एंड ऑरफंस सोसायटी की ओर से किया जा रहा है। वृद्धाश्रम संचालकों की टीम के सदस्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई टीम में जापान के भारतीय दूतावास से आए आर्थिक व विकास मंत्री शिंगो मियामितो, प्रथम सेक्रेटरी रूही निशि, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बवीता आदि शामिल थे। इस टीम ने वृद्धाश्रम को एक्सरे मशीन, ईसीजी मशीन, हृदय रोग के इलाज से जुड़े कुछ अन्य उपकरण, आंखों की जांच की मशीन भेंट की। साथ ही दो लिफ्ट के साथ पैथ लैब की शुरुआत करवाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को हिंदी में संबोधित करते हुए शिंगो मियामितो ने जापान के इस सहयोग को जापान और भारत की मित्रता की मजबूती का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की मित्रता यूं ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडी धनौरा सीट से भाजपा विधायक राजीव तरारा, मंडी धनौरा की तहसीलदार अर्चना शर्मा, आश्रम संस्थापक डॉ. जीपी भगत, संचालक फारुख खान, निदेशक सौरभ भगत मौजूद रहे।
भाया भारतीय जायका
बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम पहुंचे जापान के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय भोजन को सादगी के साथ ग्रहण किया। इस दौरान उनके समक्ष छोले, रोटी, चावल, मिक्स वेजीटेबल पेश किए गए। खाने के बाद मिठाई के रूप में बर्फी खिलाई गई।

गायों को दुलारा
इस वृद्धाश्रम की स्थापना डॉ. जीपी भगत ने वर्ष 2010 में कराई थी। वह मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह दिल्ली में रहते हैं। परिसर में करीब चार सौ वृद्ध पुरुष व महिलाएं हैं। साथ ही 70 गायों का पालन भी किया जा रहा है। जापान के प्रतिनिधिमंडल ने परिसर में घूमतीं गायों को भी दुलारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed