{"_id":"68ab7cab0c662f74a10d53e7","slug":"jammu-accident-12-devotees-returned-home-after-their-health-improved-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-146321-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू हादसा : सेहत में सुधार के बाद 12 श्रद्धालु पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू हादसा : सेहत में सुधार के बाद 12 श्रद्धालु पहुंचे घर
Mon, 25 Aug 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। वैष्णो देवी जा रही हसनपुर के श्रद्धालुओं की बस के जम्मू में हादसे का शिकार होने में घायल एम्स में भर्ती 15 श्रद्धालु में 12 श्रद्धालु रविवार को घर आ गए। सेहत में सुधार होने पर शनिवार दोपहर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि, अभी तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका उपचार जम्मू के ही एम्स में चल रहा है। घर पहुंचे श्रद्धालु अभी भी उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे है।
हसनपुर के गांव रुखालू से 18 अगस्त को 62 श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए रवाना हुई थी। 20 अगस्त की रात करीब दो बजे जम्मू के सांबा जिले में बस अगला टायर फटने से भीषण हादसा हो गया था, बस पलटते हुए 25 फीट नीचे गहराई में जाकर गिर गई थी। इसमें इकबाल सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए थे। 15 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देखते हुए जम्मू के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां से शनिवार दोपहर करीब एक बजे 12 श्रद्धालुओं को डिस्चार्ज किया था, जो 25 घंटे का सफर तय करके रविवार की दोपहर करीब दो बजे अपने गांव रुखालू पहुंच गए है। उनकी राह देख रहे परिजनों ने राहत की सांस ली है। घर पहुंचे फूल कुंवर और मवासी का कहना है कि श्रद्धालु खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि अपने गांव और घर पहुंचकर बहुत सुकून मिला है। इसके अलावा खूबचंद, कलुआ और अशोक की हालत गंभीर बनी हुई। उनका उपचार वहीं पर चल रहा है।
-- -
यह रविवार दोपहर को पहुंचे घर
पुष्पेंद्र, भगवान सिंह, गजराज, बिजेंद्र, पूनम, राजेंद्र (बस चालक), रमेश, बिजेंद्र, प्रेमचंद्र, ओमवती, फूल कुंवर, मवासी आदि श्रद्धालु रविवार की दोपहर को बस के माध्यम से घर पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -