फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jalsa-e-Mohammadi will be taken out in the presence of two people from each side

Amroha News: दोनों पक्ष के दो-दो लोगों की मौजूदगी में निकाला जाएगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Jalsa-e-Mohammadi will be taken out in the presence of two people from each side
अमरोहा।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पांच सितंबर को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रशासन ने अनुमति दे दी है। मुस्लिम कमेटी में चल रहे विवाद को लेकर प्रशासनिक अधिकारी असमंजस की स्थिति में फंसे थे। एसडीएम सदर में दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौजूदगी में जुलूस निकालने की अनुमति दी है।
मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर दो धड़ों के बीच विवाद चल रहा है। मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम कमेटी शहर में 17 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करती है। जिनमें जलसे कांफ्रेंस व नातिया मुशायरों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 12 रबी-उल-अव्वल को शहर ने जुलूस-ए-मोहम्मदी भी निकलता है। इस साल हाजी खुर्शीद अनवर व इकबाल खां पक्ष ने इन कार्यक्रमों की अनुमति दिए जाने को लेकर अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

इसके चलते ही पुलिस- प्रशासनिक अफसर को कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे। दोनों पक्षों में विवाद गहराता देख जिम्मेदार अफसरों ने नोटिस जारी कर जलसों, कांफ्रेंस व नातिया मुशायरों का आयोजन करने पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा पांच सितंबर को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के संचालन को लेकर भी कश्मकश की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार की रात बमुश्किल हल निकालते हुए एसडीएम शशि भूषण पाठक ने विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को शामिल करते हुए अनुमति जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष से हाजी खुर्शीद अनवर व फैज आलम रायनी और दूसरे पक्ष से इकबाल अहमद खां व आरिफ मलिक एडवोकेट को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में डीजे बजाने पर रहेगी पाबंदी

जोया। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शान-ओ-शौकत से निकाला जाएगा। जुलूस की तैयारियों को लेकर बुधवार को गांव हरियाना स्थित मदरसा इस्लामिया अराबिया तुर्कीया में बैठक आयोजित की गई।


सभी उलेमा ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे बजाने पर सख्ती के साथ पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि जुलूस में माइक का ही उपयोग करें। नातिया कलाम व दुरूद पढ़ते चलें, किसी प्रकार की गैर जरूरी नारेबाजी न करें। जुलूस में बाहरी लोगों को देखने पर जिम्मेदार उनसे पूछताछ करें। जुलूस में लड़कियों को साथ लेकर न चलें। संयमित व अदब के साथ चलें। कहा कि जुलूस के दौरान राहगीरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मौलाना आफताब आलम, मौलाना अहसान, मौलाना रिहान, मुफ्ती जुनैद, हाफिज शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed