{"_id":"68ab7c7f5cf16f980a08e6d8","slug":"iti-today-is-the-last-chance-for-admission-under-the-final-phase-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-146292-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : अंतिम चरण के तहत दाखिले का अंतिम अवसर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : अंतिम चरण के तहत दाखिले का अंतिम अवसर आज
Mon, 25 Aug 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आईटीआई में अंतिम चरण के तहत सोमवार शाम चार बजे तक ही अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। तीन चरणों के बाद भी अपेक्षा के अनुरूप प्रवेश न होने के कारण राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने चौथे चरण के लिए युवाओं को फिर से आवेदन का मौका दिया था। आवेदन के बाद अब ग्रुप वार मेरिट बनाकर अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची सोमवार को दस बजे जारी की जाएगी। जिसके बाद केवल सोमवार शाम शाम चार बजे तक ही प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं हो सकेंगे।
तकनीकी शिक्षा के जरिये स्वरोजगार और नौकरी के लिए युवा अधिकांश आईटीआई का चयन करते हैं। जिले में पांच राजकीय आईटीआई का संचालन होता है जिसमें अलग-अलग ट्रेड में 2148 सीटों पर प्रवेश होने हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन तीन चरणों के बाद अधिकांश सीटें खाली ही रह गई। सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण के बाद आवेदन करने से चूके युवाओं को फिर से मौका दिया गया था। साथ ही पहले से आवेदन कर अपना पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका भी मिला था।
इस प्रक्रिया के बाद अब चौथे चरण के तहत प्रवेश लिए जाएंगे। राजकीय आईटीआई अमरोहा के नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची आज सुबह दस बजे तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इसके बाद केवल आज शाम चार बजे तक ही प्रवेश का मौका मिलेगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। उन्होंने प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय से संस्थान पहुंचकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।