फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Isha Kashyap selected for Jharkhand's Under-19 women's cricket team

Amroha News: ईशा कश्यप का झारखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Isha Kashyap selected for Jharkhand's Under-19 women's cricket team
अमरोहा। गुलड़िया गांव की क्रिकेटर ईशा कश्यप ने झारखंड की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। जोया स्थित दी आर्यंस क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी ईशा के चयन से एकेडमी और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है। पुडुचेरी में झारखंड की ओर से सीमांचल ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ।
विज्ञापन

एकेडमी के कोच चमन सिंह ने बताया कि ईशा दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। झारखंड में जिला स्तर के मुकाबलों में गेंदबाजी प्रदर्शन में वह तीसरे स्थान पर रही थीं। करीब 10 वर्ष की उम्र से चमन सिंह के निर्देशन में अभ्यास कर रहीं ईशा ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत जारी रखी और कई टूर्नामेंटों में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ईशा के पिता राजपाल निजी हिंदी शिक्षक रह चुके हैं। स्वास्थ्य खराब होने के बाद अब छोटी खेती से परिवार चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। ईशा की सफलता में परिवार, प्रशिक्षकों और सहयोगियों का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेडमी निदेशक अमन लिट और कोच चमन सिंह ने चयन को अमरोहा और एकेडमी के लिए गौरव बताया। यहां भुवनेश्वर कुमार, प्रशांत वीर, शोएब सिद्दीकी, मोहम्मद अमान समेत कई प्रमुख खिलाड़ी अभ्यास के लिए आकर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed