{"_id":"5b0088624f1c1b5a798b51b2","slug":"irani-will-taste-of-amroha-mongoes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी भी चखेंगे अमरोहा के आम का स्वाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरानी भी चखेंगे अमरोहा के आम का स्वाद
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sun, 20 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के आमों के बागों में होने वाले लंगड़ा और चौसा इस बार ईरानी सरजमीं पर भी पहुंचेगा। ईरान के लोग अमरोहा के आमों का स्वाद ले सकेंगे। पहली बार अमरोहा के आम ईरान जाएंगे। पिछले दिनों मुंबई में हुए बायर सेलर मीट में ईरानी बायर्स से आर्डर मिले है। दशहरी, लंगड़ा, चौसा के अलावा मकसूद और मलिका भी डिमांड आई है।
कृषि विभाग के मुताबिक जिले की बारह हजार हेक्टेअर भूमि पर आम के बाग लगे हुए हैं। इन बागों में आमों की करीब पांच सौ वेराइटी हैं। इन आमों के कद्ररदान देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे मुल्कों में भी हैं। जहां हर साल सीजन में अमरोहा के आम पहुंचते हैं। साल दर साल यहां के आमों की पहुंच नए देशों में होने लगी है। करीब दस से अधिक देशों में अमरोहा के आम पहुंचते हैं। इस कड़ी में अब ईरान का नाम जुड़ने जा रहा है। इस बार अमरोहा के आम ईरान भी पहुंचेंगे। इसके लिए आर्डर मिल चुके हैं। मुंबई में हुए दो दिवसीय बायर सेलर मीट में ब्रांडिंग के लिए लगे यूपी के स्टाल में अमरोहा के आम पसंद किए गए। मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी ने बताया कि बायर सेलर मीट में सऊदी अरब, कुवैत, मलेशिया और ईरान के बायर्स से बातचीत हुए हैं। इनमें ईरान नया देश हैं जहां पहली बार अमरोहा के आम जाएंगे।