फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investigate door-to-door investigation to speed up Corona's sampling: DM

कोरोना की सैंपलिंग में तेजी, डोर टु डोर जांच करें, पॉजिटिव वाले को आइसोलेट करें:डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Investigate door-to-door investigation to speed up Corona's sampling: DM
अमरोहा कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य संबंधित बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने कहा है कि कोरोना की सैंपलिंग में तेजी लाई जाए, ताकि अधिक लोगों की कोरोना जांच हो सके। डोर टू डोर दस्तक देकर कोरोना के संक्रमितों की पहचान करें। पॉजिटिव रिपोर्ट वाले को आइसोलेशन में रखा जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी करती रहे। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की रोकथाम से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला अधिकरी ने कहा कि महामारी के दौर में अधिक सतर्कता जरूरत है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों की जिंदगी और सेहत सबसे प्राथमिकता में है। उन्होंने सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश से कोरोना के पॉजिटिव मरीज, अस्पतालों में भर्ती मरीज, मास्क, सैनेटाईजर, पीपीई किट की उपलब्धता और वैक्सीनेशन के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और कर्मचारी अपने दायित्वों को समझें। कोरोना के मरीजों के लिए सर्वे को अभियान के रूप में किया जाए। इस कार्य में जुटी हुई टीम को और सक्रिय करें। उन्होंने एसडीएम और सीओ से कहा कि मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराएं। बगैर मास्क वालों से जुर्माना वसूलें। लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू का शत-प्रतिशत पालन जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम ने उमेश मिश्र ने कहा कि शव के लिए जो वाहन अधिकृत हैं, वह सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचें। इसके बाद शव को निर्धारित स्थान पर पहुंचाएं। कहा कि जो पॉजिटिव व्यक्ति होम आईसोलेट किए गए हैं उनकी रोजाना रिपोर्ट प्राप्त की जाए। उन्हें मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराएं। इस दौरान एसपी सुनीति, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त राजस्व विनय कुमार सिंह, एसडीएम विवेक यादव, एसडीएम इंद्र नंदन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें :
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ऑक्सीजन रिफिल केंद्र में डॉक्टर को तैनात करें। सीएमओ बराबर निरीक्षण करते रहें। कमी मिलने पर अविलंब दूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed