फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Integrated Public Health Lab will start soon, reports will be available on mobile

Amroha News: जल्द शुरू होगी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, मोबाइल पर मिलेंगी रिपोर्ट

Tue, 09 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Integrated Public Health Lab will start soon, reports will be available on mobile
अमरोहा। जिला अस्पताल में 71 लाख रुपये की लागत से बन रही इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब करीब 45 दिन में शुरू हो सकती है। इसके लिए निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। लैब के शुरू होने के बाद एक ही छत के नीचे 90 तरह की जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इस लैब में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिलेभर की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों के सैंपल इसी लैब में आया करेंगे। यहीं से जांच होकर ऑनलाइन भेजी जाएगी। मरीज को भी उनके व्हाट्सएप पर जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी जिससे मरीजों को जांच रिपोर्ट लाने के लिए अस्पतालों की भाग दौड़न नहीं करनी पड़ेगी। अमरोहा में जिला अस्पताल व आठ सीएचसी हैं। करीब 25 लाख की आबादी वाले जिले के जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया व थॉयराइड सहित 20 से अधिक प्रकार की खून की जांच होती है।
विज्ञापन

टीबी व एचआईवी की जांच अलग-अलग कक्षों में होती हैं। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। मरीज को एक ही स्थान पर जांच की सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाई जा रही है। लैब से रहरा, हसनपुर, नौगांवा सादात, अमरोहा नगर, ढबारसी, बछरायूं व मंडी धनौरा और गजरौला सीएचसी को भी जोड़ा जाएगा। यहां आने वाले मरीजों के सैंपलों की जांच इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में होगी। कर्मचारी खुद सैंपल लैब भेजेंगे, जहां से रिपोर्ट सीएचसी पहुंचेगी। इसके बाद मरीजों या उनके तीमारदारों के व्हाट्सएप पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। मेडिकल कालेज की तर्ज पर इस लैब का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
लैब में इन जांचों की भी होगी सुविधा
लैब में मरीजों को एक ही छत के नीचे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, एक्ट्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, टीबी के अलावा कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर, आईडीएसपी, आरटीपीसीआर समेत अन्य सभी गैर संचारी रोगों, माइक्रो बायोलॉजी में वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, प्रोटिस्टोलॉजी, माइक्रोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और पैरासिटोलॉजी समेत करीब 90 तरह की जांचों की सुविधा मिलेगी। इसके बाद स्थानीय मरीजों को अपनी जांचें कराने के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी रोजाना 300 मरीजों की अलग-अलग तरह की जांचें की जा रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर की आखिर या नवंबर की शुरुआत में लैब में जांचों की सुविधा मिलने लगेगी।

-------------------------
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में लगभग काम पूरा हो गया है। उम्मीद है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में लैब शुरू हो जाएगी। इसके बाद मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस लैब में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। -डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed