फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Integrated Public Health Lab will start soon, reports will be available on mobile

Amroha News: दो दिन की परीक्षा के बाद तीसरे दिन भी शहर जाम

Tue, 09 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Integrated Public Health Lab will start soon, reports will be available on mobile
अमरोहा। शनिवार व रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के बाद सोमवार को भी दिनभर शहर जाम से जूझता रहा। यह हालत तब रहे जब यातायात पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। ज्यादातर वाहनों को शहर के भीतर नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे जैसे ही बिजनौर रोड पर वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ तो जाम लग गया। इसके बाद बटवाल से लेकर जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के ऊपर तक वाहनों की लाइन लग गई। नानक चंद रोड पर भी यही स्थिति रही। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। यह स्थिति तब रही जब टीपी नगर चौराहे पर व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार व रविवार को 14 केंद्रों पर पीईटी हुआ। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र अमरोहा शहर में थे। दोनों दिन में 25 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में दोनों दिन सुबह से लेकर शाम तक जाम के हालात बने रहे थे। सोमवार सुबह फिर चौक-चौराहों पर वाहनों को दबाव बढ़ते ही शहर जाम से जूझने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी
सोमवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शहर में भीषण जाम रहा। कुछ देर में हालात बिगड़ गए। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। तभी टीपी नगर चौराहे से बिजनौर रोड पर नत्थे खां की मस्जिद, उधर जोया रोड स्थित ओवरब्रिज, नानकचंद रोड, कैलसा बाईपास रोड पर वाहनों के पहिए थम गए। एक किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। यहीं हालात थोड़ी-थोड़ी देर में दिनभर बनते रहे। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि वाहनों को दबाव बढ़ने के कारण वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। जाम लगने जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed