फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   instruction for eid ul azha

सार्वजनिक स्थानों पर ना करें जानवरों की कुर्बानी, रास्तों पर ना फैलाएं गंदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
instruction for eid ul azha
हसनपुर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक में बोलते चेयरमैन पति शादाब टाटा। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में ईद के त्योहार और सावन के चौथे सोमवार के एक ही दिन होने को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी न करें। गंदगी को सड़कों पर न फैलाएं। उस दिन शिवभक्त भी उन्हीं मार्गों से होकर मंदिरों में जलाभिषेक को जाएंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन पति एवं स्वच्छता प्रेरक शादाब टाटा ने कहा कि ईद के त्योहार पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद रास्ते पर गंदगी न फैलाएं। नगरपालिका की ओर से इस बार पहले से बेहतर इंतजाम रहेंगे। गंदगी को शहर से बाहर पहुंचकर उसे नष्ट कराने के लिए रहेंगे। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, बसपा नगर अध्यक्ष चमन अंसारी, अंकुर अग्रवाल, सचिन गुप्ता, जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मेहराज, कारी इरशाद समेत कई जिम्मेदार लोगों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर एसडीओ अशोक कुमार, सभासद शाहनवाज अंसारी, प्रधानाचार्य परम सिंह, मुकेश गुप्ता, नफीस चिश्ती, हकीम नफीस, नईम सभासद, योगेंद्र शर्मा, सभासद चंदन प्रजापति, फैसल अल्वी, मोहित अग्रवाल, सभासद अरविंद उर्फ अन्ना, अलीमुद्दीन, पंकज भटनागर, संदीप गुप्ता, अजय पाल, संदीप गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed