फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inspection of stadium

स्टेडियम का निरीक्षण को पहुंचे डीएम, जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
inspection of stadium
अमरोहा। बारिश में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल गिरने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। डीएम ने स्टेडियम का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम और आरईएस एक्सईएन से दो दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। दोनों अधिकारी स्टेडियम के निर्माण की गुणवत्ता परखेंगे। दीवार गिरने की वजह, उसमें दोषी कौन है, इसकी जांच करेंगे। वहीं, स्टेडियम का निर्माण करा रहे राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

अमरोहा के मीरासराय गांव के पास 53 बीघा जमीन में 10.69 करोड़ रुपए की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। पांच जनवरी 2018 को कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने इसकी नींव रखी थी। तभी से स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेडियम का निर्माण राजकीय निर्माण निगम करा रहा है। कुछ दिन पहले ही डीएम बीके त्रिपाठी और नौगांवा सादात विधायक संगीता चौहान ने निरीक्षण किया था। स्टेडियम का निर्माण जल्द पूरा कराने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की नसीहत दी थी। लेकिन सोमवार को मानूसन की पहली बारिश हुई। जिसमें स्टेडियम की 60 मीटर बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई। इसके अलावा 20 मीटर लंबी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश में दीवार गिरने के बाद स्टेडियम के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। डीएम ने एसडीएम सदर और आरईएस एक्सईएन को मामले की संयुक्त जांच सौंपी है। निर्देश दिए कि बाउंड्रीवॉल किस कारण क्षतिग्रस्त हुई। इसमें कौन दोषी है। साथ ही स्टेडियम निर्माण की गुणवत्तापरक जांच करें। दोनों अधिकारियों से दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed