फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inspection of goshala

जिलाधिकारी ने साथलपुर गौशाला का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
inspection of goshala
ढबारसी (अमरोहा)। जिला अधिकारी उमेश मिश्र ने सोमवार को वृहद गोशाला केंद्र साथलपुर का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोवंश पशु को सर्दी से बचाने के लिए कारगर इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि पशुओं को लेकर कोई भी लापरवाही से नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गायों को सर्दियों से बचाने के लिए मजबूत तैयारी करने के निर्देश दिए। हरे चारे की निरन्तर व्यवस्था रखने के भी आदेश दिए। गोशाला में गोबर के ऊंचे ऊंचे ढेरों को देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया तथा बीडीओ को गोबर से खाद बनाने की विधि को न अपनाए जाने पर फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने गोशाला की खाली पड़ी भूमि में हरे -चारे की बुवाई और उसकी सिंचाई करने के लिए एक सरकारी नलकूप शीघ्र लगवाने की घोषणा की। गोशाला और पल्ला देवी मंदिर के लिए दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को टीनशेड निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। रेतीली जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए चीनी मिलों से मैली खाद की व्यवस्था करने के निर्देश अपने अधीनस्थों को दिए। जिलाधिकारी ने पशुओं को गुड़-चोकर खिलाया। भूसा और चारे की व्यवस्था को भी परखा। इस मौके पर राजीव गोयल, आदित्य त्यागी, जितेंद्र शुक्ला, अमरीश त्यागी, बाबा नौमी दास, कृपाल सिंह, विनीत कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed