फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inspection of dpro office

डीएम के निरीक्षण में डीपीआरओ कार्यालय की फाइलें बेतरतीब, नाराज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
inspection of dpro office
अमरोहा। डीएम उमेश मिश्र ने गुरुवार को डीपीआरओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लेखा अनुभाग के कार्यालय और ग्राम पंचायतों के रिकार्ड की बेतरतीब फाइलों को देख कर पारा चढ़ गया। उन्होंने पटल सहायकों से जानकारी ली। ऑलमारी में फाइलों को सही तरीके से रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा सरस इंपोरियम के शोरूम में उत्पादों की जानकारी ली। जिलाधिकारी उमेश मिश्र गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे विकास भवन में आएं। उन्होंने सबसे पहले सरस शोरूम के काउंटर पर पहुंचे। यहां पर उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह सीधे पंचायती राज विभाग के लेखा अनुभाग में पहुंचे। उन्हें देखकर कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव को देख कर नाराजगी जताई। निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद विकास भवन के अन्य कार्यालयों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अपने कार्यालय को दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed