{"_id":"6313b03e06a74c290d19790e","slug":"initiatives-like-balika-upvan-should-be-done-in-other-districts-yogi-jpnagar-news-mbd4399343167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका उपवन जैसी पहल अन्य जिलों में होनी चाहिए : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका उपवन जैसी पहल अन्य जिलों में होनी चाहिए : योगी
विज्ञापन

अमरोहा। मंडल के दौरे पर आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में बनाई गई बालिका उपवन-एक नई पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय प्रयास है, इस तरह की पहल अन्य जनपदों में भी होनी चाहिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुखातिब मुख्यमंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने गजरौला हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण, पीडब्ल्यूडी के अतिथि गृह, पुलिस लाइन, अमरोहा और नौगांवा में तहसील निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने समेत कई मांगें की। जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों से विकास कार्यों की प्राथमिकता व कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने विकास कार्यों व एसपी आदित्य लांग्हे ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की।
धनौरा विधायक राजीव तरारा ने गजरौला हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण, पीडब्ल्यूडी के अतिथि गृह, पुलिस लाइन के लिए धनराशि, तिगरी में ऐतिहासिक गंगा घाट तिगरी में पक्के घाट के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की अपील की। पूर्व विधायक नौगांवा सादात संगीता चौहान ने अमरोहा, नौगांवा में तहसील भवन निर्माण के लिए धनराशि की मांग की। बैठक में विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी, नौगांवा सादात विधायक समरपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।