फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   India made world record in Kovid vaccination: Rishipal

भारत ने कोविड टीकाकरण में बनाया विश्व रिकार्ड: ऋषिपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
India made world record in Kovid vaccination: Rishipal
अमरोहा। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां कोविड से बचाव के लिए एक अरब से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह सीएचसी पर किया गया। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ चिकित्सक स्टाफ का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में पहले कोरोना काल को भारत के चिकित्सक स्टाफ ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के लोगों की सेवा करते रहे। इस दौरान एक अरब से अधिक लोगों का कोविड बचाव टीकाकरण किया गया। जोकि विश्व में रिकॉर्ड है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ केएस सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने भाजपा की रीति नीति एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम को बढ़ाने का काम किया है। अस्पताल में मौजूद मरीजों को फल वितरित किए।

इस दौरान जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी, रमेश कलाल, डॉक्टर फारुख, तिलक राज चौहान, सीमा रायजादा, कमलेश सैनी, उषा चंडोक, गुडडो चौहान, मुकेश सक्सेना, राजेश, मिक्की नकवी, नवाब अहमद, लेखराज सैनी, चैनसुख गोला एडवोकेट, विजय पवार, गोमती सैनी, उषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed