{"_id":"61fee49f4dc0167f062d44ca","slug":"independent-candidate-threatens-sp-candidate-video-goes-viral-hasanpur-news-mbd4180731105","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को दी धमकी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को दी धमकी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सूरज उर्फ दरोगा ने सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर को धमकी दी है। कहा कि अगर सपाइयों की ओर से उनके कार्यकर्ताओं को कोई नुकसान पहुंचा तो सहन नहीं होगा। डंडा मारकर सपा प्रत्याशी को चुनाव से पहले ही मेरठ भगा दूंगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विधानसभा क्षेत्र में नामांकन से पूर्व सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने प्रशासन को लेकर ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। विधायक के घर को लूटकर जनता के बांटने की बात भी की गई थी। वीडियो क्षेत्र में खूब चर्चाओं में रहा था। इसके बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर 48 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार सूरज उर्फ दरोगा हाथ में डंडा लेकर समर्थकों के साथ खड़े हुए हैं। वीडियो में निर्दलीय प्रत्याशी ने कहा कि अगर मेरे किसी भी कार्यकर्ता को ठेस पहुंची तो इतना डंडा फिरवाऊंगा, खुद भी मारूंगा। चुनाव से पहले ही मेरठ पहुंचा दूंगा। तुम्हारी दादागीरी यहां नहीं चलेगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि सपा प्रत्याशी को धमकी देने के संबंध में कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सपा प्रत्याशी ने इस बाबत कहा कि धमकी देने वाले को जनता ही चुनाव में जवाब देगी।