{"_id":"61fd82fd177ee10ce06f00ce","slug":"in-the-camp-the-girls-introduced-the-artistry-by-creating-mehndi-gajraula-news-mbd417977424","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में छात्राओं ने मेहंदी रचाकर दिया कलात्मकतका का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में छात्राओं ने मेहंदी रचाकर दिया कलात्मकतका का परिचय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन के शिविर में छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। भाषण प्रतियोगिता में कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बेहद अनिवार्य है।
का शिविर शुक्रवार को भी मौसम खराब होने के कारण कॉलेज में ही लगाया गया। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं की दस-दस की दो टोलियां बनाई गईं। उनके बीच मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी रचाकर सुंदर डिजाइन बनाए। छात्राओं की मेहंदी से कलात्मकता को देख शिक्षक और शिक्षिका दंग रह गए।
कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार कश्यप व निर्णायक मंडल ने छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, मंतशा व नगमा ने द्वितीय और अरुबा व रितिका ने तृतीय स्थान पाया। शिविर के द्वितीय सत्र में मतदान क्यों जरूरी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने तर्क रखते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना अनिवार्य है। कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार गिरि गोस्वामी ने मोबाइल के सदुपयोग व दुरुपयोग के बारे में सेवा योजना की छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में कुमारी लक्ष्य शर्मा ने प्रथम, भूमिका ने द्वितीय, अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंद्र सिंह, उमेश कुमार, कृष्णपाल, प्रतिभा सागर, रेणुका सिंह, पूजा देवी, कोमल, काजल, आदर्श कुमार, रामौतार, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।