फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In Gajraula in electoral rivalry, stone pelting on second day also, report on ten people lodged

चुनावी रंजिश के चलते नवादा में दूसरे दिन भी पथराव, दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
In Gajraula in electoral rivalry, stone pelting on second day also, report on ten people lodged
गजरौला(अमरोहा)। चुनावी रंजिश के चलते गांव नवादा में मंगलवार सुबह के समय फिर से पथराव किया गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। वहीं निवर्तमान महिला प्रधान ने अन्य महिलाओं के साथ भागकर अपनी जान बचाई। उधर, सोमवार को भी दोनों पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव में एक महिला के घायल होने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव नवादा में रविंद्र कुमार की पत्नी निवर्तमान प्रधान रूबी गौतम महिलाओं के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि उन्हीं के परिवार के कृष्ण कुमार पक्ष ने घर में छत पर चढ़कर पथराव किया। इसमें रोहित पुत्र राजेंद्र घायल हो गया। वहीं मौजूद अरविंद की पत्नी मंगेशलता ने बताया कि उनकी दुकान के दरवाजे और मेनगेट पर बल्लम और सरियों से प्रहार कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पथराव के बाद महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। रूबी गौतम ने बताया कि आरोपी भी उन्हीं के परिवार के हैं। गांव में हुए प्रधान पद के चुनाव में वे उन पर एक प्रत्याशी को जिताने के लिए दबाव बना रहे थे। उनके इनकार करने पर ही दुश्मनी पर उतर आए। वहीं हलका इंचार्ज एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के सचिन, विपिन, सौरभ और कृष्ण कुमार तथा दूसरे पक्ष के रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, अमन, रोहित, रोहन, शिवम समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि सोमवार की शाम को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। फायरिंग भी हुई थी। इसमें एक पक्ष की महिला रूपवती डंडा लगने से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed