फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In Gajraula, a retired soldier's son committed suicide by hanging himself

Amroha News: गजरौला में सेवानिवृत्त फौजी के बेटे ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 02 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
In Gajraula, a retired soldier's son committed suicide by hanging himself
गजरौला (अमरोहा)। सेवानिवृत्त फौजी के बेटे शिवम त्यागी (26) ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बहनों को इकलौता भाई था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वह अकेला ही घर पर रहता था। चचेरे भाई के मुताबिक घटना से एक दिन पहले उसकी शिवम से बात हुई थी जिसने एक कंपनी में इंटरव्यू देने जाने की बात कही थी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुई और शव को फंदे से उतारा। दोनों बहनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन




संभल के पेली तगा गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी ओमदत्त त्यागी शांति नगर में रहते थे। करीब चार साल पहले ओमदत्त त्यागी की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी की भी दस साल पहले मौत हो चुकी है। घर पर उनका बेटा शिवम त्यागी अकेला रहता था जबकि उनकी दोनों बेटी शैली और प्रीति की शादी हो चुकी है। मोहल्ले में ही रहने वाले अनमोल त्यागी उनके भतीजे हैं। अनमोल के मुताबिक उनका तहेरा भाई शिवम त्यागी उनके घर पर ही खाना खाता था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह उसने आठ बजे शिवम खाना खाने के लिए फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर वह शिवम के घर पहुंचे तो शिवम के घर में अंदर से ताला लगा था। उसने यह बात शिवम के पड़ोसी को बताई। साथ ही शिवम को कई आवाज लगाईं और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर अनमोल और पड़ोसी छत पर चढ़कर शिवम की छत पर गए। उन्होंने जाल से झांककर देखा तो शिवम का शव बरामदे में फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुलिस के साथ मौके पहुंचे। पुलिस पड़ोसी की छत पर चढ़े और जीने की गुमटी तोड़कर उसकी कुंडी खोली। इसके बाद जीने से नीचे घर में उतरे। पुलिस ने देखा कि शिवम का शव फंदे पर लटक था। उसके पैर मेज पर थे और ऊपर की ओर मुड़े थे। गले में रस्सी बंधी थी जिसका एक सिरा पंखे से बंधा हुआ था। सूचना पर फील्ड यूनिट मौके पर गई। उसने सबूत एकत्र किए। दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे जबकि बैठक और मेन गेट के अंदर से ताले लगे थे। पास ही तीन मोबाइल रखे थे। तीनों मृतक के बताए जा रहे हैं। अनमोल ने फोन से मृतक की बहनों को घटना की सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में पुलिस ने शव नीचे उतारा। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। बहनों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के बिना ही परिजनों को सौंप दिया है।










शिवम को जाना था नौकरी के लिए साक्षात्कार देने

अनमोल त्यागी के मुताबिक शिवम कुछ दिन से एक मोबाइल की कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसे सोमवार को एक अन्य कंपनी में साक्षात्कार देने के लिए जाना था। यह बात उसने अपनी चाची प्रेमा त्यागी व चचेरे भाई को कई दिन पहले बताई थी। साक्षात्कार के लिए जाने में उसे कहीं देर न हो जाए, इस कारण उसका चचेरा भाई सुबह आठ बजे उसे जल्द उठाना चाहता था। उसे कई बार फोन किए, लेकिन फोन नहीं उठा तो उसके घर के बाहर आकर आवाज लगाई। यहां उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed