फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In an altercation while eating food, fellow worker was cut with a shovel

खाना खाने के दौरान हुई कहासुनी में साथी मजदूर को फावड़े से काट डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
In an altercation while eating food, fellow worker was cut with a shovel
एक साथ बैठकर खाना खाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद प्रयागराज के भट्ठा मजदूर की साथी मजदूर ने फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। फावडे़ से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ छह वार किए। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में रहने वाले मोहम्मद आरिफ का गांव के जंगल में ईंट भट्ठा है। जिस पर प्रयागराज जिले के सोरांव थानाक्षेत्र के गांव उदयचनपुर निवासी संतोष कुमार और प्रयागराज में ही नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव कौडिहार निवासी श्यामू ईंट पकाने का काम करते हैं। शुक्रवार रात संतोष की ड्यूटी एक बजे तक थी। जबकि श्यामू की ड्यूटी इसके बाद शुरू हुई। बताते हैं कि संतोष कुमार और श्यामू ने एक साथ खाना खाया था।
विज्ञापन

इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद थका हारा संतोष कुमार भट्ठा परिसर में ही सो गया। करीब डेढ़ बजे श्यामू ने फावड़े से सोते हुए संतोष कुमार की गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जिससे संतोष कुमार की मौके पर मौत हो गई। आरोपी श्यामू घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ संतोष कुमार का शव देख कर भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूरों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसएसआई सुकर्मपाल राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि संतोष कुमार के चचेरे भाई बच्चू लाल की तहरीर पर आरोपी श्यामू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली गई है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल से हत्या में प्रयोग फावड़ा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed