{"_id":"627ab169fbad5e0d6c21e4c2","slug":"in-a-gloomy-atmosphere-the-whole-village-was-crying-out-together-hasanpur-news-mbd427589774","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में एक साथ उठीं चार अर्थियां, बिलख पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में एक साथ उठीं चार अर्थियां, बिलख पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
आदमपुर के गुरैंठा में शव यात्रा में उमड़ा हुजूम।
- फोटो : HASANPUR
रहरा। आदमपुर थाना क्षेत्र के रहरा गांव मार्ग पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मासूम समेत 5 लोगों की मौत होने के बाद सोमवार शाम को चार शव गांव लाए गए। यहां से चार अर्थियां जब एक साथ उठाई गईं, तो पूरा गांव बिलख पड़ा। हर किसी की आंखों से पानी बह रहा था।
रविवार की देरशाम को रहरा गवां मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में गुरैठा गांव निवासी फूल सिंह, नरेश, सतपाल व मासूम छवि और हसनपुर के कालाशहीद निवासी आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। देर रात उनके शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए दिए थे। रात में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम होने के गुरैंठा गांव में एक साथ फूल सिंह, नरेश, सतपाल व मासूम छवि का शव पहुंचा तो परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। इसके बाद उनकी एक साथ अर्थियां तैयार की गईं। अंतिम दर्शन के बाद जब अर्थियां उठाईं गईं तो पूरा गांव बिलख पड़ा। करीब एक किमी लंबी शव यात्रा में हजारों लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर गंगाघाट पर चारों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, हसनपुर के मोहल्ला कलाशहीद निवासी आकाश का शव घर पहुंचने के बाद गंगाघाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार दिया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
सड़क हादसे में घायलों का चल उपचार, हालत नाजुक
रहरा। आदमपुर क्षेत्र में रहरा गवां मार्ग पर सोमवार की देर शाम हुए दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को गांव गुरैंठा से चरन सिंह की बरात हसनपुर क्षेत्र के गांव लुहारी खादर गई थी। यहां से शाम के समय बरात लौट रही थी। एक ही बाइक पर सवार होकर गुरैंठा निवासी पचपन वर्षीय फूल सिंह, नरेश, सतपाल, बिजेंद्र व पांच वर्षीय छवि व सात वर्षीय दस वर्षीय लवकुश वापस अपने गांव जा रहे थे। रहरा गवां मार्ग पर आदमपुर मोड़ के नजदीक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई थी। जिसमें मौके पर ही फूल सिंह, नरेश, सतपाल व छवि जबकि दूसरी बाइक पर सवार आकाश निवासी कालाशहीद हसनपुर की मौके पर मौत हो गई थी। इसके अलावा लवकुश, बिजेंद्र और कपिल घायल हो गए थे। घायल विजेंद्र का स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। तो वहीं कपिल व लवकुश का इलाज मेरठ में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजन उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।
नहीं खुली दुकानें व नहीं जले चूल्हे
हसनपुर। इतने बड़े हादसे के कारण पूरा गांव व क्षेत्र स्तब्ध रहा। सोमवार को गांव में न तो कोई दुकान खुली न ही किसी के घर चूल्हा जला। हादसे की सूचना के बाद से ही हर कोई हादसे के बारे में जानकारी लेता रहा। रविवार रात से सोमवार शाम तक लोग शवों के गांव में आने का इंतजार करते रहे।
बारातियों ने मनाया शोक, नहीं बजाया डीजे
हसनपुर। बरात से लौटते समय आदमपुर मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में गांव गुरैंठा निवासी मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौत की जानकारी मिलने पर दूल्हे के परिवार एवं अन्य बरातियों ने शादी की कोई खुशी नहीं मनाई। डीजे भी नहीं बजाया। शादी वाले घर में भी गम का माहौल रहा।
घटनास्थल के पास सड़क पर पड़ा था बालू का ढेर, माना जा रहा हादसे की वजह
रहरा। आदमपुर क्षेत्र में रहरा गवां मार्ग पर रविवार देरशाम को जिस स्थान पर दो बाइकों की भिड़ंत हुई थी। उसकी स्थान की दस मीटर की दूरी पर बालू का ढेर सड़क पर पड़ा हुआ था। जिससे आवागमन प्रभावित है। माना जा रहा है कि बालू के ढेर से बचने की कोशिश में बाइकों की भिड़ंत हुई हो। यह बालू का ढेर पास में बन रहे चचौरा के बिजलीघर के लिए रखा हुआ था। इसमें ठेकेदार की भी लापरवाही सामने आ रही है। लोगों का कहा है कि गलत तरीके से बालू व बजरपुट की गाड़ियां सड़क किनारे उतरवाई जाती हैं। जिससे सड़क का काफे हिस्से पर सामान पड़ा रहता है। यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ती है। रविवार देरशाम को हुए हादसे की वजह भी इसी को माना जा रहा है। बिजलीघर निर्माण के लिए मंगाए बालू का ढेर सड़क पर ना होता तो शायद हादसा ना हुआ होता। संवाद
फूल सिंह के बेटे राजकुमार ने दी तीन शवों को मुखाग्नि, बच्ची का शव दफनाया
रहरा। आदमपुर मार्ग पर सड़क हादसे में मारने वाले मासूम बच्ची समेत चार लोगों के शवों का अंतिम संस्कार जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर गंगाघाट पर किया गया। मृतक फूल सिंह के छोटे बेटे राजकुमार ने अपने फूल सिंह, नरेश और सतपाल को मुखाग्नि दी। जबकि मासूम छवि को भी उसके द्वारा ही दफनाया गया। बताते हैं कि फूल सिंह के पिता मोहन और मृतक नरेश के पिता रघुवीर दोनों सगे भाई थे। संवाद
दोनों पक्षों की तरफ से लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में दर्ज हुई रिपोर्ट
रहरा। आदमपुर मार्ग पर रविवार देरशाम को हुए सड़क हादसे में हुई पांच लोगों की मौत के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने एक दूसरे पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाहनों को दढ़ियाल चौकी पर खड़ा कराया है। आदमपुर थानाध्यक्ष कृपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ एक दूसरे पर वाहन लापरवाही से चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद

आदमपुर की दढ़ियाल चौकी में क्षतिग्रस्त बाइक।- फोटो : HASANPUR

आदमपुर के गुरैंठा में कंधे पर अर्थी रखकर ले जाते हुए।- फोटो : HASANPUR