फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Important role of family planning in stabilizing population: DM

जनसंख्या को स्थिर करने में परिवार नियोजन की अहम भूमिका : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Important role of family planning in stabilizing population: DM
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जनसंख्या को स्थिर करने के लिए परिवार नियोजन की अहम भूमिका है। इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। मानव श्रंखला बनाकर जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने सीएचसी में 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या स्थिर पखवाड़ा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जनसंख्या स्थिरता के दृष्टिगत सीएचसी में गर्भनिरोधक सामग्री के लगाए गए स्टॉलों को देखा। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रैली में ‘खुशहाल परिवार का मंत्र, दो बच्चों में तीन साल का अंतर’ के नारे रैली के दौरान लगाए गए। रैली सीएचसी से शुरू होकर कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आकर संपन्न हुई। रैली उपरांत गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि हम सभी आज के दिन संकल्प लें कि जिस उद्देश्य से हमने रैली निकाली है, उसको अपने तक ही सीमित नहीं रखना है। इसके लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जागरूक करें। यदि आज 100 लोग जागरूक होकर इसी संदेश को 100 और लोगों को बताएंगे तो इस प्रकार से एक श्रृंखला का निर्माण होगा। कहा कि इस रैली के माध्यम से जनसाधारण एवं युवा पीढ़ी तक परिवार नियोजन के संदेश पहुंचे। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंघल, एसीएमओ डॉ.डीके सिंह, डॉ.राजकुमार, डॉ सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौँपा। जिसमें कहा कि हर हाल में जनसंख्या नियंत्रक कानून बनाया जाए।
सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर फाउंडेशन के बैनर तले पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण देश में संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। कहा कि भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में हमारा भू-भाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 प्रतिशत है। जल भी विश्व का मात्र 4 प्रतिशत है।

यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी और गरीबी की समस्या बढ़ रही है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 8 वर्षों संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में देशभर के 22 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में अभियान चल रहे हैं। ज्ञापन देने वालो में आनन्द प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, मनोज, देव चौधरी, सुरेंद्र कुमार, सुनीत कुमार, मदन कुमार, नौबहार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed