फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal plating demolished at four places including highway in Gajraula

गजरौला में हाईवे समेत चार स्थानों पर ध्वस्त की गई अवैध प्लाटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal plating demolished at four places including highway in Gajraula
एमडीए ने अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। प्लाटिंग कालोनी बसाने के लिए की जा रही थी। ध्वस्त कराई गई प्लाटिंग में दो धनौरा मार्ग किनारे कुमराला चौकी के निकट हैं और दो हाइवे पर सलारपुर गांव के नजदीक। इनमें एक सपा नेता की है। एमडीए द्वारा प्लाटिंग ध्वस्तीकरण से अवैध कालोनाइजर्स में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण जोन-4 के प्रभारी प्रेम चंद्र आर्य के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार दोपहर गजरौला पहुंची। टीम ने एसडीएम अरुण कुमार और गजरौला थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जेसीबी बुलाकर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस बल और एसडीएम के साथ एमडीए ने हाइवे पर सलारपुर गांव सामने मुकेश चौधरी द्वारा कराई गई छह बीघे की प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इसके बराबर में ही विजेंद्र सिंह और कुलजीत सिंह की प्लाटिंग पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सलारपुर में हाइवे किनारे कुल 12 बीघे में प्लाटिंग पर जेसीबी गरजी। मुकेश चौधरी सपा नेता हैं। वह बीते विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। इसके बाद एमडीए की टीम धनौरा मार्ग पर पहुंची। यहां पर 11 बीघे में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। यह प्लाटिंग राजपाल सिंह की है। सभी स्थानों पर प्लाटिंग कर कालोनी बसाने की तैयारी थी। इसे ध्वस्त कराने के बाद एमडीए की टीम ने कुमराला चौकी के निकट की जा रही देवेंद्र सिंह की प्लाटिंग पर जेसीबी चलाई। एमडीए के जोन-4 प्रभारी का कहना रहा कि चार स्थानों पर प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया है। ध्वस्तीकरण से पहले सभी को नोटिस जारी कर एमडीए से नक्शा पास कराने व प्लाटिंग की अनुमति लेने को कहा गया था, लेकिन किसी ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते उनकी प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बताया कि अभी और भी कई प्लाटिंग अवैध रूप से की जा रही हैं। इन पर भी जेसीबी चलेगी। एमडीए की टीम में सत्यव्रत भावल, मनोज कुमार, तेजवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सतवीर सिंह, अवनीश मित्तल शामिल थे। एसडीएम ने अवैध रूप से की गई प्लाटिंग ध्वस्त किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि नगर में कोई भी अवैध कालोनी नहीं बसने दी जाएगी।
विज्ञापन

प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को मुकेश चौधरी ने गलत बताया। कहा कि प्लाटिंग को ध्वस्त किए जाने से पहले एमडीए ने उनको कोई नोटिस नहीं दी, जबकि कार्रवाई से पहले नोटिस दी जानी चाहिए थी। उनकी प्लाटिंग चार-पांच साल पुरानी है, जबकि सलारपुर का इलाका दो साल पहले एमडीए के अधीन आया है। इस तरह भी यह कार्रवाई गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed