Amroha: अवैध वसूली करने वाले भूरा की संपत्ति कुर्क, प्राइवेट बसों और डग्गामर वाहनों से करता था धन उगाही
दिल्ली, गाजियाबाद, संभल और मुरादाबाद को चलने वाली प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली करने व विरोध करने पर चालकों, सवारियों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल गए भूरा की 94.97 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में दिल्ली, गाजियाबाद, संभल और मुरादाबाद को चलने वाली प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली करने व विरोध करने पर चालकों, सवारियों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल गए भूरा की 94.97 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम न्यायिक धनौरा व सीओ के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए तीन थानों की पुलिस व पीएसी जवान मुस्तैद रहे।
एसडीएम न्यायिक मंडी धनौरा चंद्रकला व सीओ अरुण कुमार सिंह बृहस्पतिवार को गजरौला, रबजपुर व बछरायूं थाना पुलिस और पीएसी जवानों को लेकर अल्लीपुर पहुंचे। यहां सबसे पहले मुनादी कराई गई। इसके बाद मूलरूप से हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी भूरा के मकान को कुर्क किया। जिसकी कीमत 77 लाख 46 हजार रुपये है। उसका मकान 236.17 वर्ग मीटर भूमि पर बना है। इसके बाद उसके हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर स्थित मकान को कुर्क किया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भूरे उर्फ जावेद पुत्र महमूद खां ने विगत कई वर्षों से संगठित गिरोह बना कर बड़े पैमाने पर रंगदारी से अवैध संपत्ति अर्जित की।
वह और उसका गिरोह चोरी छिपे अवैध धन की डरा धमका कर उगाही कर रंगदारी मांगने का काम करता है। उसका गिरोह प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहन चालकों से भी अवैध वसूली करता था। अगस्त में थाना गजरौला में उसके व गिरोह के सदस्यों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके चलते संपत्ति कुर्क की गई है।