फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal extortionist used to attach Bhura property extort money from private buses and ragged vehicles

Amroha: अवैध वसूली करने वाले भूरा की संपत्ति कुर्क, प्राइवेट बसों और डग्गामर वाहनों से करता था धन उगाही

Thu, 20 Oct 2022 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, अमरोहा
अमर उजाला संवाद, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 07:23 PM IST
सार

दिल्ली, गाजियाबाद, संभल और मुरादाबाद को चलने वाली प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली करने व विरोध करने पर चालकों, सवारियों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल गए भूरा की 94.97 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।

विज्ञापन
Illegal extortionist used to attach Bhura property extort money from private buses and ragged vehicles
भूरा की संपत्ति कुर्क करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में दिल्ली, गाजियाबाद, संभल और मुरादाबाद को चलने वाली प्राइवेट बसों व डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली करने व विरोध करने पर चालकों, सवारियों के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जेल गए भूरा की 94.97 लाख की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम न्यायिक धनौरा व सीओ के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए तीन थानों की पुलिस व पीएसी जवान मुस्तैद रहे।

विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक मंडी धनौरा चंद्रकला व सीओ अरुण कुमार सिंह बृहस्पतिवार को गजरौला, रबजपुर व बछरायूं थाना पुलिस और पीएसी जवानों को लेकर अल्लीपुर पहुंचे। यहां सबसे पहले मुनादी कराई गई। इसके बाद मूलरूप से हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी भूरा के मकान को कुर्क किया। जिसकी कीमत 77 लाख 46 हजार रुपये है। उसका मकान 236.17 वर्ग मीटर भूमि पर बना है। इसके बाद उसके हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर स्थित मकान को कुर्क किया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भूरे उर्फ जावेद पुत्र महमूद खां ने विगत कई वर्षों से संगठित गिरोह बना कर बड़े पैमाने पर रंगदारी से अवैध संपत्ति अर्जित की।

विज्ञापन

 

वह और उसका गिरोह चोरी छिपे अवैध धन की डरा धमका कर उगाही कर रंगदारी मांगने का काम करता है। उसका गिरोह प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहन चालकों से भी अवैध वसूली करता था। अगस्त में थाना गजरौला में उसके व गिरोह के सदस्यों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके चलते संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed