फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Identify the officers and employees involved in corruption, will take action: Swatantra Dev

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों को करें चिह्नित, करेंगे कार्रवाई : स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Identify the officers and employees involved in corruption, will take action: Swatantra Dev
अमरोहा कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कानून एवं शांति व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मौ - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिह ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुने और उनका निस्तारण करें। अपने कार्यस्थल पर ही विश्राम करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जो परियोजनाएं लंबित हैं, उनको जल्द ही पूरा किया जाए। जिले में जो अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है, उन्हें चिह्नित किया जाए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में कानून एवं शांति व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण वरीयता से किया जाए। शहरों की जल निकासी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाए। इसमें कोई कोताही न बरती जाए। वृक्षारोपण, जल संचयन, स्वच्छता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी, कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और समझाने के बाद भी नहीं मान रहा है, उनको चिह्नित किया जाए। ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक अवश्य पहुंचना चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित समय पर अपने कार्यालय पर बैठेंगे और जनता की शिकायतों को सुनेंगे। शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जो परियोजनाएं लंबित है, उनको समय से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गैंगस्टर में 51 लोगों को जेल भेजा गया है, तो महिलाओं संबंधी 33 मामलों में सजाएं हुई हैं।
मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि जनपद में 13 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत कंट्रोल रूम प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। गौशालाओं में भूसा, हरा चारा, चोकर सभी जगह उपलब्ध है। विकासखंड हसनपुर में 600 बीघा के 2 नंदी अभ्यारण गौ संरक्षण के लिए बनाए जा रहे हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत 24 हजार नए बच्चों का पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री मुरादाबाद मंडल संजीव कुमार गौड़, मंत्री बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, शिक्षक विधायक डॉ हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी सतपाल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी,पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed