फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   id-ul juha today

बकरीद आज, घरों में पढ़ें नमाज, सफाई के मुकम्मल इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
id-ul juha today
अमरोहा। बकरीद का त्योहार आज मनाया जाएगा। मस्जिदों में शुक्राने की नमाज अदा होगी। उलमा ने लोगों से कोविड 19 के प्रोटोकॉल के पालन की अपील की है। कहा कि घरों से बाहर नहीं निकलें। भीड़ वाली जगहों पर नहीं आए-जाए। आपस में हाथ नहीं मिलाएं। कुर्बानी के लिए पशुओं की खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

इस्लाम का दूसरा त्योहार बकरीद के लिए मंगलवार को शहर से लेकर देहात में लोग तैयारियों मे जुटे रहे। सुन्नते इब्राहिमी की याद में पशुओं की कुर्बानी दी जाएगी। इसके लिए बकरे और कटरे की खरीदारी का दौर चलता रहा। शहर के टीपी नगर पुलिस चौकी के पीछे स्थित नकासा के पशु बाजार में मेला लगा रहा। देहात से लोग पशुओं को लेकर आए। लोगों ने कीमत को लेकर मोल भाव किया। उधर, नगर पालिका, नगर पंचायतों में सफाई के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। पशुओं के अवशेष उठान के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं देहात में डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों को गांव में भ्रमण करते रहने को कहा है। सफाई कर्मचारियों से सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed