फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   IAF demonstrated at SDM office for power cut

बिजली कटौती को भाकिसं ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
IAF demonstrated at SDM office for power cut
बिजली कटौती से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि चौबीस घंटे में चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। बीच-बीच में ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। बार -बार शिकायत के बावजूद भी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। समस्या को लेकर नौ जून को ताहरपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया गया था। लेकिन बिजली की समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। मांग की गई कि 12 जून तक समस्या का निराकरण कराय जाए। अन्यथा 13 जून से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, महीपाल सिंह, समरपाल सिंह, नरेश सिंह, हरकेश सिंह, उमेश कुमार, सचिन कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, लाखन सिंह, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन भानू की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिजलीघर पर धरना दिया। कहा कि किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनने पहुंचे एक मामले में वांछित जेई आशीष यादव को किसानों ने तीन घंटे धरने में बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जेई 304 के मामले में वांछित है। पुलिस इसे गिरफ्तार नहीं कर रही। जेई को धरने से ही गिरफ्तार कराने की मांग की गई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जेई को छोड़ दिया गया। तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि फरवरी के माह में रहरा थाना क्षेत्र में एक संविदा लाइनमैन की बिजली अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मौत हो गई थी। जिसमें जेई आशीष यादव पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के परिवारजनों को मुआवजा और जेई को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए किसानों ने जेई को धरने में ही बैठा दिया। रहरा थाने की पुलिस को बुलाने के लिए सूचना दी गई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जेई को जोड़ दिया। कहा कि बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। लगातार बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर धीरज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी योगेंद्र सिंह,असलम सैफी, कासिम सैफी, नरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, केपी सिंह, शीशराम सिंह, अशोक गिरि आदि मौजूद रहे।

बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने देहरा मिलक बिजलीघर पर हंगामा किया। गांव निवासी राजकुमार चौहान, महावीर सिंह, मेघराज सिंह, शेर सिंह, खडग सिंह, मनोज कुमार, रामपाल सिंह, छोटे सिंह, गजेंद्र चौहान आदि लोग एकत्र होकर शनिवार को बिजलीघर पर पहुंच गए। कहा कि तीन दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फसलें सूख रही है। समस्या का निराकरण कराया जाए। समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed