फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   I am working with DIG Moradabad.

Amroha News: मैं डीआईजी मुरादाबाद के यहां काम कर रहा हूं...थाने से फोन आया तो ऐसी-तैसी कर दूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
I am working with DIG Moradabad.
अमरोहा। मैं डीआईजी मुरादाबाद के यहां से काम कर रहा हूं... तुझसे जो किया जाए तू वह कर लेना। थाने से किसी का भी फोन आया तो ऐसी की तैसी कर दूंगा दस मिनट के अंदर। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतना ही नहीं कारपेंटर ने डिडौली इंस्पेक्टर को लेकर भी अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

पीड़ित और कारपेंटर के बीच बातचीत का दस सेकेंड की ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित की शिकायत पर डिडौली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


ये मामला डिडौली कस्बे का है। यहां पर नीरज कुमार का परिवार रहता है। उनके बेटे शुभम के मुताबिक दो साल पहले उसने क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक कारपेंटर को घर का फर्नीचर बनाने के लिए 43 हजार रुपये एडवांस दे दिए थे। लेकिन कारपेंटर ने न तो फर्नीचर बनाया और न उनके रुपये वापस लौटाए। आरोप है कि रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे शुभम ने जब कारपेंटर को फोन कर अपने रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। कोतवाली में शिकायत करने की बात सुनकर वह भड़क गया। इसके बाद उसने डीआईजी मुरादाबाद के यहां काम करने का हवाला देते हुए शुभम पर जमकर रौब गांठा। दो टूक कहा कि एसएचओ क्या कोई भी उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता, जिसकी चाहेगा ऐसी की तैसी करा देगा। रिकार्डिंग के बीच में कारपेंटर ने जमकर गालियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित शुभम ने मामले में आरोपी कारपेंटर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ में पुलिस को ऑडियो रिकार्डिंग भी दी है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को रिकॉर्डिंग से अवगत करा दिया गया है, उनके निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed