फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband murders his wife in Rajabpur Amroha police investigation going on

अमरोहा: रजबपुर में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार, घटनास्थल से पिस्तौल और कारतूस बरामद

Sat, 04 Sep 2021 01:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Sep 2021 01:15 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही फाजिल शमा के साथ मारपीट करता था। इसके चलते फाजिल और शमा के बीच अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात शमा की बहन फरहा कमरे में सोई हुई थी। जबकि शमा और फाजिल दूसरे कमरे में थे। रात में किसी समय फाजिल ने शमा की गोली मारकर हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Husband murders his wife in Rajabpur Amroha police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के रजबपुर में अनबन के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों पति-पत्नी किराए के मकान में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से पिस्तौल के तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने  मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया कि स्व. अफजाल का परिवार रजबपुर में रहता है। उनकी बेटी शमा (36) के पति नईम की एक साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद शमा ने मुरादाबाद के अनवारनगर निवासी फाजिल से छह महीने पहले दूसरा निकाह कर लिया था। 
विज्ञापन


शमा का 14 साल का एक बेटा भी है। फाजिल ग्रामीण क्षेत्रों से पुराने कपड़े की खरीद-फरोख्त पर करके मुरादाबाद में सप्लाई करता है। दंपती रजबपुर निवासी सज्जाद के मकान में किराए पर रहते हैं। दो दिन से शमा की बहन फरहा भी उनके साथ घर में थी। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही फाजिल शमा के साथ मारपीट करता था। इसके चलते फाजिल और शमा के बीच अनबन चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात शमा की बहन फरहा कमरे में सोई हुई थी। जबकि शमा और फाजिल दूसरे कमरे में थे। रात में किसी समय फाजिल ने शमा की गोली मारकर हत्या कर दी। कान के पास गोली लगने से शमा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सुबह करीब पांच बजे फरहा की आंख खुली तो शमा को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। 

उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसएसआई अरिहंत कुमार सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर से सबूत जुटाए। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से पिस्तौल के तीन खोखा कारतूस बरामद हुए। 


आशंका जताई जा रही है कि फाजिल ने शमा को पिस्तौल से गोली मारी थी। एसपी पूनम ने बताया कि घटना में मृतका के भाई की तरफ से हत्या की तहरीर मिल गई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे मुख्य वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed