फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband gave divorce over phone for protesting dowry harassment

दहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Husband gave divorce over phone for protesting dowry harassment
रजबपुर। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकल दिया। ससुराल वालों ने मायके में जाकर भी मारपीट की। बाद में पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। साथ ही विवाहिता का आरोप है कि जेठ ने छेड़खानी भी की। पीड़िता की तहरीर पर व एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2019 को एक गांव निवासी ग्रामीण के साथ की थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि पति के अन्य महिला के अवैध संबंध भी है। करीब एक साल पहले मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रह रही है।
विज्ञापन

कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। चार अप्रैल को ससुराल वाले घर में घुस आए और विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। तभी पति ने फोन पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। बाद में विवाहिता के साथ जेठ ने छेड़खानी की। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी पूनम से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed