UP: प्रेमिका के लिए बाथरूम में नहा रही पत्नी को बाहर खींचकर पति ने नग्न अवस्था में पीटा, सास-ससुर देखते रहे
सास-ससुर ने बहू से कहा कि इकलौते लड़के की खुशी से परेशानी है तो तू उसे छोड़ दे और उसे उसकी जिंदगी उसके तरीके से जीने दे। आरोप है कि इसी को लेकर कुछ समय पहले महिला को सास, ससुर और पति ने मिलकर जहर देकर मारने की भी कोशिश की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमरोहा स्थित हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमिका के चक्कर में पति ने अपनी पत्नी को नहाते समय बाथरूम से नग्न अवस्था में बाहर खींचकर मारपीट की। सास एवं ससुर ने भी नहीं बचाया। महिला ने खुद को कमरे में बंदकर जान बचाई। मामले में पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
12 साल पहले हुई थी शादी
यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। चार बच्चे भी हैं। महिला का कहना है कि पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। दूसरी महिला से अवैध संबंधों को खत्म करने के लिए जब भी पति से बात की जाती है तो पति बेरहमी के साथ मारपीट करता है। ससुराल के अन्य सदस्य भी उसकी नहीं सुनते। इसकी शिकायत सास और ससुर से की जाती है तो वह भी अपने लड़के का ही पक्ष लेते हैं।
'परेशानी है तो तू उसे छोड़ दे'
कहते हैं कि इकलौते लड़के की खुशी से परेशानी है तो तू उसे छोड़ दे और उसे उसकी जिंदगी उसके तरीके से जीने दे। आरोप है कि इसी को लेकर कुछ समय पहले महिला को सास, ससुर और पति ने मिलकर जहर देकर मारने की भी कोशिश की थी। बताया कि 26 सितंबर को रात को महिला अपने घर पर बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पति ने बाथरूम में से नग्न अवस्था में बाहर खींच लिया और जमकर मारपीट की।
महिला ने भागकर बचाई जान
वारदात के वक्त सास और ससुर भी मौजूद थे। लाठी डंडों से पीटा गया। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह से भागकर कमरे में खुद को बंदकर जान बचाई। इसके बाद सुबह होते ही अंधेरे में महिला चुपचाप तरीके से घर से निकलकर दूसरे गांव में रहने वाली अपनी सहेली के पास चली गई। महिला ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामल में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।