फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hurt by molestation, the girl and her mother drank poison, case against the accused

छेड़खानी से आहत युवती और उसकी मां ने पी लिया जहर, आरोपी पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hurt by molestation, the girl and her mother drank poison, case against the accused
नौगांवा सादात(अमरोहा)। छेड़खानी से आहत होकर युवती और उसकी मां ने जहर पी लिया। आरोप है कि तीन बच्चों का पिता लगातार युवती को परेशान कर रहा था। जबरन शादी करने की धमकी देता था। किसी दूसरी जगह किशोरी की शादी करने पर गोली मारने की धमकी देता था। पीड़ित मां-बेटी को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि गांव निवासी एक किसान के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा हैं। जनपद बिजनौर के एक गांव में किसान की ससुराल है। उनके ससुराल में केवल सास और ससुर हैं। लिहाजा किसान का खेतीबाड़ी करने के उद्देश्य से किसान का आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान गांव में पत्नी, बेटी और बेटा अकेले रहते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला तीन बच्चों का पिता किसान की बेटी के साथ छेड़खानी करता है। एक महीने से लगातार परेशान कर रहा है। युवती से शादी करने की धमकी देता है। बदनामी के डर से खामोश किसान ने पुलिस कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवती का ताऊ का लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को किसान अपनी ससुराल गया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह किसान का बेटा दूध लेने डेयरी पर जा रहा था तो रास्ते में आरोपी उसे धमकाने लगा। युवती की शादी उससे नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी। शुक्रवार को किसान के घर वापस लौटने पर पत्नी और बच्चों ने आपबीती सुनाई। अभी पीड़ित किसान आरोपी के घर शिकायत करने गया था। तभी उसकी बेटी और पत्नी ने घर में रखा जहर पी लिया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मां-बेटी को मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां मां-बेटी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि किसान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed