फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hotel in Tigri, flood water in Ganga reached the hut

तिगरी में होटल, झोंपड़ी तक पहुंचा गंगा में आई बाढ़ का पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hotel in Tigri, flood water in Ganga reached the hut
गजरौला। पहाड़ों पर हो रही बारिश से उफान पर आई गंगा का पानी आस पास की झोपड़ी और होटलों तक पहुंच गया है। साथ ही निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बीते दो दिन से मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इसके अलावा तीन दिन से शुक्रवार तक बिजनौर से गंगा में पानी छोड़ा गया। जिसके कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया। लिहाजा गंगा का पानी निचले इलाकों में भर गया। इसके अलावा तिगरी में श्मशान घाट व आस पास की झोपड़ी, दुकान और होटल तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने से लोग उनको हटाने में लग गए। मगर शनिवार को गंगा का पानी कुछ कम होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। तिगरी निवासी पूर्व प्रधान कमल सिंह नागर, पंडित गंगा शरण शर्मा, ओमपाल सिंह केवट का कहना है कि बरसात में तो तिगरी में गंगा का जल स्थिर नहीं रहता। आए दिन पानी घटता बढ़ता रहता है। पानी बढ़ जाने पर चारे की दिक्कत पैदा हो जाती है। शनिवार को बाढ़ का पानी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed