फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Honor, Baan and Pride of the country should respect the tricolor: Bhupendra

देश की आन, बान और शान तिरंगे का करें सम्मान : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Honor, Baan and Pride of the country should respect the tricolor: Bhupendra
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि देश की आन, बान और शान तिरंगे का सम्मान करें। वह रविवार को गांव खंडसाल स्थित राणा सिंह मेमोरियल सिख इंटर कॉलेज में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का सरकार ने जो निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जाग्रत करना है। लोगों को यह बताना है कि किस प्रकार शहीदों ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें उन्हें नमन करते हुए देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ये बड़े गर्व की बात है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमारा देश सशक्त हो। जिले में चार लाख 80 हजार झंडे आजादी के अमृत महोत्सव में फहराए जा रहे हैं। इस दौरान शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लो, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल चौधरी, एसडीएम सदर अनिल कुमार, एसडीएम नौगांवा अशोक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed