{"_id":"6032b5d98ebc3ee97d236f73","slug":"homeguard-died-in-accident-jpnagar-news-mbd3804729100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल निवासी राजीव कुमार(35) पुत्र नौबत सिंह मुरादाबाद में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी मुरादाबाद के जिला अस्पताल की सुरक्षा में चल रही थी। रविवार की शाम राजीव बाइक से ड्यूटी करने मुरादाबाद जा रहे थे। अभी उनकी बाइक मुरादाबाद के काकरपुर गांव के पास पहुंची थी। तभी अचानक उनकी बाइक फिसल कर गिर पड़ी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन जोया के निकट उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों की रिपोर्ट पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई लवलिश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।