फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hiway jaam

दो कैंटरों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर पांच घंटे तक लगा रहा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
hiway jaam
अमरोहा जिले के गजरौला में दो कैंटरों की टक्कर के बाद हाईवे पर शहबाजपुर डोर के निकट लगे जाम में फंस? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर मंगलवार की सुबह दो कैंटरों की भिड़ंत के बाद भीषण जाम लग गया। लगभग पांच घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर क्रेन की मदद से दस बजे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं दोनों ही वाहनों के चालक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को औद्योगिक चौकी पर खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे यह हादसा हाईवे पर शहबाजपुर डोर के निकट स्थित बगद नदी के बंद पड़े एक साइड के पुल के निकट बने कट पर हुआ। पुलिस के अनुसार दिल्ली की दिशा से आ रहा कैंटर और सामने से आ रहे कैंटर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। वन-वे साइड होने के कारण हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों साइडों में लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां आ पहुंची। क्रेन की सहायता से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाकर साइड में कराया गया। दोनों के ही चालक वहां से फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि चालकों की तलाश कराई जा रही है। फिलहाल दोनों वाहन औद्योगिक चौकी पर खड़े कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed